कार्य प्रणाली
हमारी प्रशिक्षा कार्यप्रणाली मूल आधार का अच्छा ज्ञान तथा सूझ-बूझ पर अधिक ध्यान देती है| अगर आपकी नीव मज़बूत है, तो आप प्रोग्रामिंग में किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं, और डिज़ाइन में सृजनात्मकता को किसी भी उँचाई तक ले जा सकते हैं| हम ये प्रयास करते है की आप चीज़ो को समझे, उनके बारे मे गहराई से विश्लेषण करे ना की उन्हे रट्टा मार कर याद करे| उदाहरण के लिए, किसी सॉफ्टवेर का कॉन्सा विकास उपकरण किस प्रयोग में आता है यही जानना काफ़ी नही है| हमे यह समझना ज़रूरी है की उससे हम क्या-क्या कर सकते हैं| दोनो मे बहुत अंतर है और इसी अंतर की समझ आपको एक कुशल प्रोग्रामर या कुशल डिज़ाइनर बना सकती है| और ये ज्ञान आपको किसी छोटी या बड़ी परियोजना पर काम कर के ही आ सकता है| इसी लिए, हमारे प्रशिक्षक आपको चलती हुई परियोजनाओं के द्वारा ही सिखाते हैं|
